फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम डरने वाले नहीं, बल्कि डटने वाले हैं...पढ़ें विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी की बड़ी बातें 

Thu, 28 Mar 2019 06:30 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई विजय शंखनाद महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सरकारों को मलाई खाने वाली सरकार बताया। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर विकास के मुद्दों सहित तमाम मसलों पर उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष को घेरा। पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें। 

  1. जिस उत्तराखंड का सपना अटल बिहारी जी ने देखा था। वह अब साकार हो रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग प्रांत के लोगों ने जो सहयोग किया है वो भारत के लिए गर्व की बात है। हम विकास को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। 
    विज्ञापन

     
  2. याद करिए उत्तराखंड की पहचान घोटालों से क्या हो गई थी। कभी राहत, आबकारी, खनन घोटाला। कांग्रेस के कल्चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया था।
     
  3. यहां के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किसने किया था? घोटाले किसने किए थे? बर्बादी कौन लाया था? उत्तराखंड के गांवों को सड़कों से वंचित रखने वाले कौन थे? क्या ऐसी कांग्रेस पार्टी को मौका मिलना चाहिए। ऐसे झूठे और वादाखिलाफी करने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को बटन दबाकर सजा देंगे क्या?
    विज्ञापन

     
  4. प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने उत्तराखंड के कोने-कोने तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया था। लेकिन कांग्रेस ने मेरे तमाम प्रयासों में अड़ेंगे लगाए थे। तब राज्य की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री का काम केवल दिल्ली कांग्रेस दरबार में हाजिरी लगाने का था। वह एक परिवार के बेरोजगार का रोजगार पक्का कराने के मिशन में जुटे थे।  
     
  5. विपक्ष द्वारा वीर सैनिकों को अपमानित किया जा रहा है। हमारे वीर जवानों की वीरता पर सवाल उठाना क्या सही था। जब आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया तो वीर जवानों पर इस प्रकार के सवाल करना ठीक था। क्या सेनाध्यक्ष को गाली देना सही था। भारत विरोधी बयान देना क्या देश की जनता माफ करेगी। 
     
  6. कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। मोदी चुपचाप बैठ जाएगा क्या। डरने वाले संस्कार आपके इस चौकीदार में नहीं है।
     
  7. देश के दुश्मन और विरोधी कान खोलकर सुन लें। हम डरने वाले नहीं, बल्कि डटने वाले हैं। यही संस्कार उत्तराखंड की मिट्टी में है। यही संस्कार मां भारती ने हमें दिए। डरने और झुकने वाले कांग्रेस के नामदार हैं। इनका खून तब भी नहीं खोला, जब भरी सड़क पर आतंकवादी खून बहा रहे थे। 
     
  8. देश की सेना को कांग्रेस ने हथियार नहीं दिए। क्योंकि कांग्रेस का ध्यान देश सुरक्षा की बजाए मलाई खाने में लगा था। पीएम मोदी ने कहा कि सेना को हथियार देने के मसले पर मामा भांजे फंसे रहे। कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी।
    विज्ञापन

     
  9. कांग्रेस ने जो सलूक और काम देश के जवानों के साथ किया वहीं सलूक किसान और गरीबों के साथ किया। चार पीढ़ी पहले गरीबी हटाने का वादा कांग्रेस ने किया था, वहीं वादा इस बार भी कांग्रेस दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस रहेगी, देश के हर कोने में गरीबी रहेगी। 
     
  10. कांग्रेस ने आज तक देश को लूटने का ही काम किया। इसके प्रमाण सामने आने लगे हैं। कहा कि मैंने पिछली बार वादा किया था कि उत्तराखंड आऊंगा। आज यहां आकर मैंने अपना वादा निभाया है। (14 फरवरी को मौसम खराब होने के कारण मोदी रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में नहीं पहुंच पाए थे। तब उन्होंने मोबाइल से जनता को संबोधित किया था और फिर आने का वादा किया था।)

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें