फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं भी चौकीदार: मोदी बोले, भ्रष्टाचारियों को जेल के दरवाजे तक ले आया हूं

Sun, 31 Mar 2019 07:24 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
'मैं भी चौकीदार' कैंपेन के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 500 से ज्यादा क्षेत्रों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ चुके हैं। पीएम मोदी 'मैं हूं चौकीदार' देशभर में भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक उनसे मुखातिब हो रहे हैं। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से वह देश भर के लोगों से लाइव जुड़ चुके हैं। क्या क्या कह रहे हैं मोदी पढ़ें- 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-

-देश भर के चौकीदारों को मेरा नमस्कार! -आज 500 से अधिक स्थानों पर इसी तरह देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले करोड़ों लोगों से संवाद करने का आज मुझे मौका मिला है। 

विज्ञापन


-2013-14 में जब लोकसभा का चुनाव चल रहा था, देश के लिए मैं नया था। आलोचकों ने मेरे लिए जिज्ञासा पैदा की। मेरे लिए लोगों में जिज्ञासा पैदा हुई कि आखिर ये है कौन है, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। 

-भाजपा ने मुझे दायित्व दिया और देश के हर कोने में जाने की मुझे नौबत आई।  तब मैंने कहा था कि आप भरोसा रखिए, जो दायित्व मुझे दे रहे हैं, मतलब आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं। 
विज्ञापन



-देश का नागरिक टैक्स देता है, इस पर देश के गरीबों का हक होता है। मेरी कोशिश रहेगी कि जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा। मैं अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा।

-चौकीदारी गांधीजी का सिद्धांत रहा है। चौकीदार चौखट में नहीं बंधा होता।

-देश के कोने कोने में बैठा हर व्यक्ति, जो गांव का है, जो खेत में काम करता है, जो अनपढ़ है वो भी, जो डॉक्टर है वो भी, हर कोई चौकीदार है।  

-देश की जनता को महाराजाओं की जरुरत नहीं है। हुकुमदारों की जरूरत नहीं है। 

-मुझे खुशी है कि चौकीदार का भाव निरंतर विस्तार होता जा रहा है। ये भाव जितना प्रबल होगा उतना ही अच्छा होगा। उसी भाव को लेकर इस चौकीदार ने अपना काम शुरू किया।

-सवा सौ करोड़ देशवासियों ने इतना विश्वास दिया कि मैंने पीछे मुड़कर कभी देखा नहीं। देश की जनता चाहती है कि देश एक बार फिर चौकीदार चलाए। 

-मैं जब अगली बार शपथ लूंगा, तो मैं अकेले शपथ नहीं लूंगा। मेरे साथ 130 करोड़ भारतीय शपथ लेंगे।

-हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन बनाएंगे। पहली शपथ हम यही लेंगे।

 

-कुछ लोग (लोन-बैंक धोखाधड़ी करने वाले) विदेश की अदालतों में जाकर कह रहे हैं कि भारत में जेल की हालत ऐसी है कि हम उसमें रह नहीं सकते। तो अब उनको महल दें क्या? अंग्रेजों ने गांधी जी को जिस जेल में रखा था, उससे अच्छी जेल थोड़ी न दूंगा।

-मुझे सेना की ताकत और क्षमता पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान की बड़ी मुसीबत है कि अगर बालाकोट हमला हुआ था तो स्वीकार करना होगा कि यहां आतंकी कैंप थे। अब तक वह कहता है कि उसके यहां कोई आतंकी कैंप नहीं हैं। अब पता चला है कि वहां दोबारा निर्माण किया है। लेकिन अब सिद्ध हो चुका है कि पाकिस्तान में आतंकी कैंप चलते हैं। उसे इस बात से परेशानी नहीं है कि कितने लोग मरे हैं, उसकी परेशानी है कि कैसे चलेगा। दुर्भाग्य है कि यहां के कुछ लोग मोदी विरोध में अपने बयानों से पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।

 

सवाल-जवाब का दौर

सवाल- आपके आने से पहले देश में भ्रष्टाचार था, आप इनके खिलाफ कितना कड़ा निर्णय लेंगे?

मोदी - आपका गुस्सा स्वभाविक है। 2014 में भी मैंने कहा था कि जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें पाई पाई लौटानी पड़ेगी। 2014 से सारी चीजें जमा करना, सबको समेटना, अफसर भी वही थे, वो धीरे धीरे रिटायर हो रहे हैं, नए अफसर आ रहे हैं। 2014 से अब तक मैं इन लोगों को जेल के दरवाजे तक तो ले गया। कोई जमानत पर है, कोई डेट ले रहा है। नए अफसर आने के बाद अब कागज भी हाथ लगने लगे हैं। पैसे लौटाने पड़ रहे हैं। 9 हजार करोड़ का घपला किया, 14 हजार करोड़ जब्त किए। दुनिया के किसी भी कोने में प्रापर्टी होगी, जब्त होकर रहेगी। भारत के कानून की शरण में आना होगा।

हमारे दो काम हैं, ईमानदारों को प्रोत्साहित करना। हमारे यहां ये परंपरा ही नहीं रहा। इनका गौरव करना चाहिए। इनको परेशान करेंगे तो कैसे चलेगा। मेरे लिए टैक्स पेयर देश के गरीबों की सेवा के लिए अपनी भूमिका ईमानदारी से अदा करेगा। दूसरा, जो गलत करता है  वो किसी भी हालत में बचना नहीं चाहिए। जब पता चलता है कि ऊपर सही है, तो नीचे भी सही होना शुरू हो जाता है।

सवाल- हम कब विकसित देशों में गिने जाएंगे?
मोदी - ये बात सही है कि बहुत देर हो चुकी है। सवा सौ करोड़ का संकल्प होना चाहिए कि अब हमें पिछड़े नहीं रहना चाहिए। आपने देखा होगा कि पिछले 5 सालों में विश्व मंच पर हमारी आवाज सुनी जा रही है। 2014 से पहले उस वक्त के वित्त मंत्री ने कहा था कि हमें गर्व है कि हम दुनिया की टॉप 11 अर्थव्यवस्था में हैं, लेकिन मैंने हो-हल्ला नहीं मचाया कि हमारी सरकार में हम टॉप 6 इकोनॉमी में आ गए। हमने हिंदुस्तान-पाकिस्तान में वक्त गंवा दिया। उसे छोड़ दीजिए, वो अपनी मौत मरेगा। हमें विकसित देशों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 
 

 

सवाल- मिशन शक्ति पर सवाल उठाया क्यों जा रहा है? 
मोदी-
हमारी मिसाइल निकलती है, तीन मिनट में एक जीवित सैटेलाइट को मार गिराया था। सैटेलाइट डेढ़ मीटर बाई डेढ़ मीटर थी, मिसाइल एक सेकेंड में 10 किलोमीटर की गति से जा रहा था। आप हैरान होंगे कि मिसाइल ने लगभग बिल्कुल बीच में जाकर वार किया और सैटेलाइट को खत्म कर दिया। तकनीक में सैटेलाइट तकनीक का योगदान सबसे बड़ा है। हमारा कोई सैटेलाइट गिरा दिया जाएगा तो सबकुछ रूक जाएगा। ट्रेन, विमान सब रुक जाएंगे। तो क्या हमें इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहिए था। एक बुद्धिमान नेता कहते हैं कि हमारे पास ये था, इसे सीक्रेट रखने की क्या जरूरत थी, अमेरिका ने इसे खुलकर किया। इस व्यक्ति को साबु यानि सामान्य बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर ताकत है तो इसे छुपाने की क्या जरूरत है। दुनिया आपकी ताकत के बारे में पता होना ही चाहिए। क्योंकि मोदी के समय में हो रहा है इसलिए कुछ लोगों की नींद उड़ जाती है। तो ये मुसीबत उनको ही मुबारक। 

सवाल- कांग्रेस रोजाना नए-नए झूठ बोलती है, एक झूठ सौ-सौ बार बोलती है, पिछले 5 सालों से झूठ बोल रही है, इसको कैसे समझें?
मोदी- कांग्रेस का झूठ सीजनल होता है। सीजन के हिसाब से झूठ बनाते हैं और छोड़ते हैं। दिल्ली चुनाव के समय झूठ फैलाया कि चर्च पर हमले हो रहे हैं, इनटॉलरेंस हो रहा है, चुनाव खत्म होते ही सब खत्म हो गया। बिहार चुनाव में झूठ चलाया कि मोदी आ गया है, आरक्षण खत्म हो जाएगा। पहली बार डॉ. भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा सम्मान हमारी सरकार ने किया है। सामान्य वर्ग के गरीबों को हमने 10 फीसदी आरक्षण दिया। कहीं कोई हंगामा नहीं हुआ। उसके बाद अवॉर्ड वापसी गैंग आया। मुझे बताया गया कि कोई पैसा वापस नहीं आया। चुनाव खत्म होते ही वो घर जाकर सो जाते हैं। आप सच बताते चलिए उनका झूठ कभी नहीं टिक पाएगा। 
 
विज्ञापन

सवाल- कांग्रेस को इस चौकीदार शब्द से चिढ़ क्यों है, विपक्ष को आपकी चौकीदारी नापसंद क्यों है?
मोदी - आपके मोहल्ले में मजबूत चौकीदार आता है तो आपको कैसा लगता है, लेकिन वहां के गोरखधंधा करने वालों को कैसा लगता होगा, वे चाहते होंगे कि इसका ट्रांसफर हो जाए। कुछ लोग ये मानकर चले हैं कि ये देश, सरकार, राजघराना इनकी पैतृक संपत्ति है। पहली बार गैर कांग्रेस गोत्र के पीएम आए हैं तो उनके लिए मुश्किल हो रही है। क्या देश में लूट चलने देनी चाहिए। 8 करोड़ लोग ऐसे हमने निकाले जो फर्जी थे। 1 करोड़ 15 लाख करोड़ रकम चोरी होती थी। जब मैं आधार लाया तो ये पैसे बच गया। मोदी के एक नियम डीबीटी कारण 1 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम बच गई तो देश का फायदा हुआ कि नहीं। मुझे वाहवाही की चिंता नहीं है, देश की वाहवाही होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें