चुनाव आयोग ने मिशन शक्ति पर संबोधन को लेकर पीएम मोदी को क्लीन चिट दे दी है। आयोग ने पीएम के संबोधन को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना है। आयोग द्वारा गठित कमेटी इस नतीजे पर पहुंची कि इस मामले में मास मीडिया के गलत इस्तेमाल के जुड़े एमसीसी के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हुआ है।