फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया, मिलिंद देवड़ा को मिली जिम्मेदारी

Mon, 25 Mar 2019 09:04 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय निरुपम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। मिलिंद देवड़ा यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और देश के टेलीकॉम, आईटी मंत्री का पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की नई सूची में संजय निरुपम का भी नाम है। उन्हें मुंबई उत्तर पूर्व से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में 26 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें पहला नाम निरुपम का ही है। 
विज्ञापन

 
वहीं, मिलिंद देवड़ा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया। 




पिछला चुनाव हार गए थे निरुपम

संजय निरुपम मुंबई-उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। अब तक मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। संजय निरुपम ने राज्यसभा में सांसद के रूप में दो बार, पहले शिवसेना और फिर कांग्रेस पार्टी से सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी ने संजय निरुपम को हराया था। गोपाल शेट्टी को 6,64,004 वोट मिले वहीं सांसद निरुपम को महज 2,17,422 वोट ही मिले थे।  

बीते दिनों में मुंबई कांग्रेस में मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम के बीच मतभेद की खबरें आई थीं। खबरें थीं कि मुंबई कांग्रेस के कई बड़े नेता संजय निरूपम के खिलाफ हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा कई बार पीएम मोदी पर विवादित बयानों के कारण भी वह सुर्खियों में रहे।  

विज्ञापन


2018 में निरुपम ने कहा था- ना सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है और पीएम मोदी सबसे फर्जी आदमी हैं। इसी तरह पीएम मोदी के 'चलो जीते हैं' वीडियो बच्चों को दिखाए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। निरुपम ने कहा था कि जो बच्चे स्कूल, कॉलेज में पढ़ रहे हैं, मोदी जैसे अनपढ़-गंवार के बारे में जानकर उन्हें क्या मिलने वाला है। 

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें