फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की आज बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हो सकता है अहम फैसला

Sat, 09 Mar 2019 11:10 AM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग की एक अहम बैठक होगी। मिली जानकारी के अनुसार आयोग की यह बैठक शनिवार को 12 बजे होगी। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के साथ दो अन्य चुनाव आयुक्त भी मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है और किसी भी दिन तारीखों की घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन




लोकसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अगले हफ्ते पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार पहले चरण के मतदान की अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है और इसके लिए मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है। संभावना है कि आयोग पहले की तरह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें