देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में तब्दील होती जा रही है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं। लेकिन जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंचा देवरिया जिले में लोगों के बीच।
लोगों ने यहां चुनावी मुद्दों पर खुल कर बात रखी।