लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सियासी दलों की लड़ाई तेज हो गई है। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सभी दलों की नजर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं।
अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनाव रथ पहुंचा गौतमबुद्ध नगर। यहां हमने जानने की कोशिश की कि यहां की जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? इस बार जनता किस पार्टी को मौका देने के मूड में है।
गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर से भाजपा नेता महेश शर्मा ने चुनाव जीता था और केंद्रीय मंत्री भी बने। वहीं सपा नेता नरेंद्र भाटी दूसरे और बसपा नेता सतीश कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार भी यहां कांटे की टक्कर हो सकती है।
यहां देखें वीडियो-