देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं। ऐसे में जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
आज हम जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, तो यहां के लोगों ने अपने जरूरी मुद्दों पर बात रखी।
एक युवा ने कहा कि सड़कों की हालत कुछ वक्त से बेहतर दिख रही है, हो सकता है कि ऐसा इसलिए हो कि चुनाव आने वाले हैं। स्थानीय छात्र का कहना था कि बसों की व्यवस्था अच्छी नहीं है।
युवाओं ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि सरकार रास्ता दिखाने का काम करती है, बाकी हम युवाओं को खुद करना होगा।
क अन्य व्यक्ति ने पुलवामा पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हमारे जवान बार-बार शहीद क्यों हो रहे हैं? ऐसे आतंकी हमलों पर लगाम क्यों नहीं लग रही?
देखें वीडियो: