गाजियाबाद से लोकसभा का महासंग्राम
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई अब महासंग्राम में बदलती दिख रही है। हर तरफ नेताओं के वादे, दलों की दोस्ती, विरोधियों के वार और एक दूसरे को चित करने की रणनीतियां नजर आ रही हैं। ऐसे में जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? अपने सांसद से उसकी उम्मीदें क्या हैं? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच। आज गाजियाबाद में हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हैं यहां के चुनावी मुद्दे और अपेक्षाएं।