लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नेताओं की रैलियों और बयानबाजियों का दौर जारी है। सत्ताधारी पार्टी मौजूदा सरकार की उपलब्धियां गिना रही है वहीं विपक्ष सरकार पर हमलों की बौछार कर रहा है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश एक बार फिर बेहद अहम साबित होगा।
अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा यूपी के बिजनौर और जानने की कोशिश की कि इस बार जनता क्या चाहती है? उनके मुद्दे क्या हैं? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ पहुंचा लोगों के बीच।
अपने नुमाइंदों से बिजनौर की जनता इस बार क्या चाहती है, क्या हैं उनके मुद्दे? देखिए अमर उजाला के खास कार्यक्रम महासंग्राम 2019 में।