कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुमारस्वामी की यह मुलाकात राज्य में रुके हुए फंड को लेकर हुई। उन्होंने इस मुलाकात में मोदी से एनडीआरएफ, मनरेगा, सूखाग्रस्त इलाकों के बचे पैसों को जारी करने का आग्रह किया। राज्य के 176 तालुकाओं में से 100 तालुका भीषण सूखे से प्रभावित हैं।
हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजधानी में जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मिले थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा के बाद देवगौड़ा ने 10 लोकसभा सीटों पर दावा ठोका था।