फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन के बाद अब एनडीए में रार, वरुण कुमार ने टिकट लौटाया, पूर्व मंत्री नए उम्मीदवार

Wed, 03 Apr 2019 04:09 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले टिकटों को लेकर महागठबंधन में रार के बाद जदयू में भी विवाद सामने आया है। बिहार की सीतामढ़ी सीट पर जदयू उम्मीदवार वरुण कुमार ने अपना टिकट लौटा दिया है। उनकी जगह पूर्व मंत्री पिंटू सिंह को नया उम्मीदवार बनाया गया है। इसके पीछे पार्टी का अंदरुनी विवाद कारण सामने आया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जदयू इकाई में ही वरुण कुमार को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा था। उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी के ही कई नेताओं को ऐतराज था, जिसके बाद वरुण कुमार को टिकट लौटाना पड़ रहा है। पार्टी में पहले से ही चर्चा हो रही थी कि उनकी जगह पर पूर्व मंत्री पिंटू सिंह मैदान में उतारे जा सकते हैं। सीतामढ़ी सीट पर महागठबंधन की तरफ से राजद के टिकट पर अर्जुन राय उम्मीदवार हैं। 

मालूम हो कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सीतामढ़ी सीट जदयू के खाते में गई थी। यहां भाजपा और जदयू 17—17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि लोजपा शेष छह सीटों पर चुनावी मैदान में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें