पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव के समधी राव कमलबीर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला लिया है। वह बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
हरियाणा के कमलबीर ने कांग्रेस में शामिल होने की सूचना अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट से सोशल मीडिया पर दी है। उसमें लिखा है कि आप सभी को सूचित किया जाता है की श्री राव कमलबीर सिंह जी द्वारा दिनांक 21 फरवरी को दोपहर दो बजे कांग्रेस मुख्यालय(24 अकबर रोड) में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जाएगी।
मालूम हो कि कमलबीर जनता दल यूनाइटेड जदयू में सक्रिय नेता रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब कमलबीर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहते थे।
शरद यादव एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक मतभेद शुरू होने के बाद से राव कमलबीर सिंह ने पार्टी में सक्रियता कम दी।