फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा का महासंग्राम| चुनावों पर बात, ओरैया की जनता के बीच घिरे नेताजी

Sat, 09 Mar 2019 05:09 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महासंग्राम- क्या कह रहा है ओरैया की जनता का मूड? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में तब्दील होती जा रही है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं। लेकिन जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंचा ओरैया जिले में लोगों के बीच।

विज्ञापन


ओरैया उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। उत्तर प्रदेश की पॉलिटिक्स में ओरैया जिले की महत्वपूर्ण भूमिका है। देखिए इस बार क्या कह रहा है ओरैया के लोगों का मिजाज़। 

एक युवा का कहना था कि पॉलिटेक्निक कॉलेज अब तक चालू नहीं हो पाया है। 1997 में जिला बन चुका था, लेकिन दो दशक से ज्यादा बीत जाने के एक जिला की तरहबावजूद यहां सुविधाएं नहीं विकसित हुई हैं। 
विज्ञापन


यहां के लोगों को सांसद से भी शिकायत रही है। फर्नीचर के लिए मशहूर है ओरैया। अशोक दोहरे यहां से सांसद हैं। लोगों की शिकायत है कि उन्होंने आजतक पब्लिक मीटिंग नहीं की है। 

कुछ लोगों का कहना था कि ग्रामीण अंचल में कुछ हद तक विकास हुआ है, लेकिन शहर में बहुत काम बाकी है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि गाय, गोबर, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान में लगे रहते हैं, जमीन स्तर पर विकास नहीं हुआ है। 

महिलाएं और बुजुर्ग बोले

महिलाओं ने कहा कि पीएनबी की पुरानी शाखा के पास दो महीने से सड़कों पर पानी जमा रहा है। वहीं कुछ महिलाओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था सुधरी है। सेना से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग ने कहा कि घर-घर बिजली आ गई है। सड़कें बन गई है। वन रैंक, वन पेंशन के लिए भी उन्होंने भाजपा सरकार को धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें