फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया प्रदा ने कहा, भाजपा से जुड़ना मेरा सौभाग्य, मुलायम का भी किया जिक्र

Tue, 26 Mar 2019 04:33 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करतीं जयाप्रदा - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुकीं जया प्रदा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा की सदस्यता लेते समय उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसकी पार्टी ऑफिस में लगातार चर्चा हो रही है। दरअसल, जब जयाप्रदा सदस्यता लेने पहुंचीं तब मंच पर चढ़ते हुए उन्होंने मंच को छूकर प्रणाम किया। इससे वहां मौजूद भाजपाई गदगद हो उठे। 

मुलायम सिंह याद आये, अखिलेश नहीं 

समाजवादी पार्टी में अंदरुनी घमासान का नुकसान जयाप्रदा को भी झेलना पड़ा था। उसका असर आज भी दिखा। भाजपा में शामिल होते समय उन्होंने आदरपूर्वक सपा के संस्थापक मुलायम सिंह का नाम लिया और उनके साथ काम करने को अपने अच्छे दिन के रूप में याद किया। लेकिन उन्होंने सपा के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। जबकि इस बीच उन्होंने अपने टीडीपी से जुड़ने को भी जनसेवा का एक बड़ा अवसर बताया। 

विज्ञापन


भाजपा में जुड़ना भाग्य, जनसेवा होगा उद्देश्य

रामपुर में सपा नेता आजम खान के खिलाफ मजबूत भाजपा प्रत्याशी के रूप में देखी जा रहीं जयाप्रदा ने भाजपा से जुड़ने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि वे चाहे बॉलीवुड की दुनिया में रहीं, या राजनीति की दुनिया में, उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। भाजपा में रहकर भी वे ईमानदारी से जनसेवा का काम करती रहेंगी। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें