फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का इतिहास है गवाह, चुनाव बाद बनता है वैकल्पिक सरकार देने वाला गठबंधन : सीताराम येचुरी

Mon, 17 Dec 2018 06:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीताराम येचुरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
हाल ही में आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार ने विपक्ष को नई ताकत दे दी है। कांग्रेस ने  2019 की लड़ाई में अपना परचम लहराने और मोदी सरकार उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन को स्वरुप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के मुताबिक राहुल 2019 में विपक्ष का चेहरा होंगे मगर इस गहमागहमी के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई एम) के नेता सीताराम येचुरी ने अलग राह अपना ली है। डीएमके नेता स्टालिन ने राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित किया था।

इस मुद्दे पर बोलते हुए येचुरी ने कहा कि हर कोई अपनी राय देने को स्वतंत्र है।  देश का इतिहास गवाह है कि केंद्र में विकल्प के रूप में  सरकार बनाने वाला गठबंधन चुनाव के बाद ही बनता है।
विज्ञापन






बता दें कि रविवार को करूणानिधि की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर स्टालिन ने मोदी के सामने मुकाबले में राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया था। साथ ही स्टालिन ने कहा था कि मोदी राज में देश 15 साल पीछे चला गया है, एक मौक़ा और दिया गया तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा। समारोह में मौजूद सभी नेताओं से स्टालिन ने राहुल के नाम का समर्थन करने की अपील की थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें