फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च पर पैनी नजर रखेगा चुनाव आयोग  

Thu, 21 Feb 2019 02:09 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों को तय रकम से ज्यादा खर्च करना महंगा पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने बैंक एसोसिएशन को पत्र लिखकर किसी खाते में संदेहास्पद लेन-देन होने पर इसकी जानकारी तुरंत आयोग को देने को कहा है। 

विज्ञापन


चुनाव के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार को चुनावी खर्च के लिए अलग से एक खाता खुलवाना होता है। उम्मीदवार को आयोग से खाते की जानकारी पर्चा भरते समय साझा करनी होती है। आयोग ने बैंकों से कहा है कि जिस किसी भी उम्मीदवार के चुनावी खाते में संदेहास्पद लेन देन होता है तो तुरंत इसकी जानकारी दें। 

इतना ही नहीं चुनावी खाते से दस लाख रुपये से ज्यादा एक बार में जमा या निकाले जाने पर भी बैंक आयोग को सूचित करेंगे। आयोग ने आयकर अधिकारियों की टीम बनाई है, जो इस तरह के लेनदेन पर नजर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें