फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक को चुनाव आयोग ने हटाया

Tue, 09 Apr 2019 08:56 PM IST
Abhishek Singh भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
EC
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दूसरे पुलिस अधिकारी को तैनात किया है। आयोग ने एक आदेश जारी कर कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता का तबादला कर उनकी जगह अमित कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक तैनात किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि आयोग ने पिछले सप्ताह भी पश्चिम बंगाल के चार पुलिस अधिकारियों का तबादला किया था। आयोग के इस फैसले पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। 

ममता बनर्जी का आरोप था कि चुनाव आयोग केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर राज्य में अधिकारियों के तबादले कर रहा है। आयोग ने इन आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह फैसला विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट पर किया गया है। राज्य में 11 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में कूच बिहार और अलीपुरद्वार लोकसभा सीट पर मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें