फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, भाजपा भी 160 से ज्यादा सीट नहीं ला पाएगी: कपिल सिब्बल का दावा

Mon, 06 May 2019 10:32 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kapil Sibal
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत मिलने का चांस नहीं है। लेकिन, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन सरकार बना सकती है। 
विज्ञापन


बतौर सिब्बल, 'हम जानते हैं कि हमें बहुमत नहीं मिल सकता है। हमें मालूम है कि 272 सीटें नहीं हम नहीं ला सकते है, लेकिन हमें यह भी पता है कि भाजपा भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी। बिल्कुल इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हमें बहुमत मिलना मुश्किल है।' 

कांग्रेस से राहुल गांधी के प्रधानमंत्री घोषित होने को लेकर कहा कि उनकी उम्मीदवारी का एलान चुनाव का फैसला आने के बाद होगा। अगर कांग्रेस को 272 सीटें मिलें तो कोई हिचक नहीं होगी।
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने यह दावा भी किया कि चुनाव में यूपीए के नेतृत्व वाला महागठबंधन आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश के दलों को गठबंधन में शामिल कर इसे विस्तार देंगे।
 

विज्ञापन

बागी तेवर दिखाने के 20 दिन बाद शकील अहमद कांग्रेस से निष्कासित

शकील अहमद - फोटो : social media
कांग्रेस ने शकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि वो पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 15 अप्रैल को शकील अहमद ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। 

रअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने बगावत कर दी और मधुबनी से मैदान में निर्दलीय ही कूद पड़े।
 
शकील अहमद ने महागठबंधन के उम्मीदवार विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के बद्री पूर्वे के लड़ने के बावजूद पर्चा भरा है। करीब 20 बाद सही कांग्रेस एक्शन में आई और अहमद को निष्कासित कर दिया। दरअसल, अब तक पार्टी का कोई कदम न उठाना, बिहार में बाकी सहयोगियों को खटक रहा था। इसका असर चुनावी रणनीति पर भी पड़ रहा था। ऐेसे में कांग्रेस ने शकील अहमद पर कार्रवाई कर अपने नेता और गठबंधन के साथियों दोनों को संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें