फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में बोले राहुल गांधी- टीआरएस का भाजपा संग गठबंधन, इसलिए कभी पीएम के खिलाफ नहीं बोले राव

Mon, 01 Apr 2019 01:57 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेलंगाना में चुनावी रैली में राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दक्षिण भारत के चुनावी दौरे पर तेलंगाना पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएम के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति(टीआरसी) पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस और उनके सांसदों की भाजपा के साथ साझेदारी है, इसलिए यहां से कभी भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज नहीं उठाई जाती है।

विज्ञापन


तेलंगाना के जहीराबाद में रैली के दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपके राज्य के मुख्यमंत्री ने कभी राफेल मुद्दे पर सवाल उठाया! क्या उन्होंने कभी कहा कि चौकीदार चोर है। यह पार्टनरशिप है। पूरा देश जानता है कि केवल कांग्रेस पीएम मोदी और भाजपा के साथ लड़ रही है। 

पीएम मोदी पर लगाए आरोप

पांच साल से चौकीदार प्रधानमंत्री बना हुआ है। कहा था, प्रधानमंत्री नहीं बनना है, चौकीदार बनना है। चौकीदारी आपने देखी। अनिल अंबानी की चौकीदारी, मेहुल चौकसी की चौकीदारी, नीरव मोदी की चौकीदारी....। हिन्दुस्तान के जो चोर हैं, सबसे बड़े चोर हैं, वह उनके चौकीदार बने बैठे हैं। इन्होंने 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। 10 साल की मनरेगा इन्होंने 15 लोगों को थमा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल पहले नारा बना था- अच्छे दिन आएंगे। अब नया नारा है- चौकीदार.... चोर है। पीएम नरेंद्र मोदी 15 लाख देने का वादा किया था। आज तक दिया क्या? आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आज तक केवल झूठे वादे करते रहे हैं। 

सभा शुरू होने से पहले उन्होंने कड़ी धूप में पहुंचने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इंदिरा जी को आपने यहां से जिताया था, इसके लिए आप सभी का धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें