फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-एनसीपी का गठबंधन जल्द, कुछ ऐसा रह सकता है सीटों का समीकरण

Fri, 15 Feb 2019 03:37 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनसीपी-कांग्रेस का गठबंधन जल्द - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस और एनसीपी जल्द ही सीटों को लेकर तालमेल का एलान कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ छोटे दलों के साथ भी गठबंधन किया जा सकता है। इनमें राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकारी संगठन और प्रकाश अंबेडकर का भारीप बहुजन महासंघ शामिल हो सकता है। इसका एलान 20 फरवरी से पहले होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि नांदेड़ में होने वाली साझा रैली में कांग्रेस और एनसीपी इससे नई दोस्ती की शुरुआत करेंगे। 

हालांकि, महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों पर नजर डालें तो अंबेडकर के इस गठबंधन का हिस्सा बनने पर संशय है। खबरों की मानें तो अंबेडकर को चार सीटों का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। वहीं राजू शेट्टी के शेतकारी संगठन को अच्छी चुनावी डील मिल सकती है। 

नवनिर्माण सेना भी होगी शामिल?

एक तरफ जहां एनसीपी, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ अनौपचारिक तालमेल के फेर में है वहीं कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। कांग्रेस ने इसको लेकर कड़ा एतराज जताया है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र की 48 में से 8 सीटें छोटे दलों को दी जा सकती हैं। 

शरद पवार के साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की एक दौर की बातचीत हो चुकी है जिसमें एनसीपी के सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी शामिल रहे। अगले कुछ दिनों में दूसरी मुलाकात संभव है। 

सीटों का समीकरण

सीटों की बात की जाए तो पालघर सीट हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अगाड़ी और डिंडौरी सीट सीपीएम को दी जा सकती है। अगर बहुजन विकास अगाड़ी साथ नहीं आती तो पालघर सीपीएम के खाते में जा सकती है। वहीं राजू शेट्टी की पार्टी की नजर वर्धा सीट पर है। एनसीपी, कल्याण सीट को एमएनएस के लिए छोड़ सकती है। एमएनएस की निगाह मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, ठाणे और नासिक पर भी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें