लोकसभा चुनाव से ऐन पहले गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के विधायक जवाहर चावड़ा ने आज विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनका इस्तीफा ऐसे वक्त पर हुआ है जब अल्पेश ठाकोर सहित कई नेताओं की कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी की खबरें आ रही हैं।
इस्तीफा सौंपने के बाद जवाहर चावड़ा ने भाजपा का कमल थाम लिया। वह बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
जवाहर चावड़ा गुजरात के माणावदर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए हैं। यह सीट जूनागढ़ जिले के अधिन आता है। चावड़ा को ओबीसी के बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है और ये अहीर समुदाय से आते हैं।