फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने झारखंड की धनबाद सीट से बनाया उम्मीदवार

Tue, 09 Apr 2019 11:09 AM IST
रचना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कीर्ति आजाद
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। खबरें थीं कि कांग्रेस उन्हें दरभंगा से उम्मीदवार बना सकती है लेकिन ये सीट राजद के खाते में जाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि भाजपा ने कीर्ति को कुछ महीने पहले पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद वह राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन


                    पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक धनबाद से आजाद और झारखंड की खूंटी सीट से ही कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है। 

वर्तमान में बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद कीर्ति आजाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर तालमेल के तहत दरभंगा की सीट राजद के खाते में चली गई। यहां से अब्दुल बारी सिद्दीकी को टिकट दिया गया है। इसके बाद से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि आजाद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें