फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में लगे 'गो बैक रविशंकर' के नारे, आपस में भिड़े भाजपा समर्थक, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Tue, 26 Mar 2019 02:20 PM IST
अभिषेक त्यागी चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर विरोध जताते समर्थक - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भाजपा समर्थकों के आपस में ही भिड़ने की खबर है। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और के समर्थकों में झड़प हुई है। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही सिन्हा के समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए वापस जाओ के नारे लगाये। इस झड़प के पीछे का कारण पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट आवंटन है। 

विज्ञापन

 

दरअसल, पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद को टिकट मिला है, जबकि आरके सिन्हा भी यहां से उम्मीदवारी की रेस में थे। पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद  मंगलवार को जब पहली बार रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक फूल-माला के साथ पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वहां पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के समर्थक रविशंकर प्रसाद के समर्थकों के साथ भिड़ गए। दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी, तब जाकर लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें