फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, विवेक ओबेरॉय भी शामिल

Fri, 05 Apr 2019 06:06 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। अभिनेता विवेक ओबरॉय का नाम भी स्टार प्रचारकों की इस सूची में शामिल है। इस सूची में कुल 40 नाम हैं। 26 लोकसभा सीटों वाले गुजरात में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। 

 
विज्ञापन

इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली सहित 40 नाम हैं। बता दें कि इन दिनों विवेक अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार अदा कर रहे हैं।

गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं और 2014 चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा जमाया था। पीएम मोदी का गृहराज्य होने के कारण सभी की निगाहें इस प्रदेश पर है। गुजरात का सीएम पद छोड़कर ही मोदी ने 2014 में पीएम पद की कमान संभाली थी। 
विज्ञापन


पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी, इस लिहाज से इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बुलंद हौसले के साथ भाजपा को टक्कर दे रही है। हालांकि यहां भाजपा के व्यापक जनाधार को देखते हुए कांग्रेस के लिए लड़ाई बेहद मुश्किल है। नजर इस बात पर है कि 26 सीटों में से कांग्रेस कितनी सीटें अपने नाम कर सकती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें