फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने बदली मेनका गांधी और वरुण गांधी की सीट

Tue, 26 Mar 2019 07:04 PM IST
अनिल पांडेय चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेनका गांधी-वरुण गांधी
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे खास बात ये है कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीट बदल दी गई है। दोनों ने 2014 में जिन सीटों पर चुनाव लड़ा था उन्हें आपस में बदल दिया गया है।  
विज्ञापन


मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी जबकि वरुण गांधी को पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। 2014 में वरुण गांधी ने सुल्तानपुर सीट से जीत हासिल की थी जबकि मेनका गांधी पीलीभीत से सांसद बनीं।  
लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि दोनों की सीट इस बार बदली जा सकती है, आज सूची जारी होने के बाद इस पर मुहर भी लग गई। 

बता दें कि पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के पांच भाजपा विधायकों में से चार ने मेनका गांधी के खिलाफ बगावत कर दी थी। संयुक्त प्रेसवार्ता में चारों ने कहा कि मेनका ने क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। पीलीभीत की जनता को अब स्थानीय प्रत्याशी चाहिए। विधायकों ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को इस संबंध में पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


मेनका गांधी साल 1989 से अब तक छह बार पीलीभीत से सांसद रही हैं। मेनका गांधी के विरोध में चार विधायकों का एकजुट हो जाना चर्चा का विषय रहा था। वहीं, मेनका गांधी का कहना था कि सिर्फ वे लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं जो बसपा छोड़कर पार्टी में आए हैं। पीलीभीत मेरी कर्मभूमि है। मेरा पीलीभीत की जनता से क्या रिश्ता है, यह इन लोगों को बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें