फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 मार्च को भाजपा-एआईएडीएमके की चेन्नई में बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Mon, 04 Mar 2019 05:25 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
6 मार्च को भाजपा-एआईएडीएमके की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

6 मार्च को भाजपा, एआइएडीएमके और पीएमके गठबंधन की चेन्नई में बड़ी बैठक होगी। तमिलनाडु भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ये जानकारी दी। गोयल के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पीएमके के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन




 

ये बैठक चुनाव के नजरिए से काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में गठबंधन पार्टियों के नेता ज्यादा से ज्यादा सीटें अपने पाले में खींचने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पिछले दिनों गठबंधन के बाद यह पहली बैठक होगी।

तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने भाजपा और पीएमके के साथ अलग-अलग गठबंधन किया है। इसके तहत तमिलनाडु की 39 और पुडुचेरी की एक संसदीय सीट में से भाजपा के हिस्से में पांच और पीएमके के खाते में सात सीटें आईं हैं। इसके अलावा एस. रामदास के नेतृत्व वाली पीएमके को एक राज्यसभा सीट भी मिलेगी। तमिलनाडु में 21 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में दोनों पार्टियां एआईएडीएमके का समर्थन करेंगी।

विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनावों में पीएमके भाजपा नेतृत्व वाले सात दलों के गठबंधन में शामिल थी। उसने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और धर्मपुरी सीट पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने भी आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और कन्याकुमारी सीट जीती थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें