फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल भाजपा ने कहा- अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

Sun, 24 Feb 2019 02:25 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bengal BJP President Dilip Ghosh - फोटो : twitter
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष की गाड़ी पर हमले की खबर है। बंगाल भाजपा के अनुसार, रविवार सुबह कोलकाता में यह हमला तब किया गया जब वह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए वह सॉल्टलेक स्थित अपने आवास से हुगली के लिए रवाना हो रहे थे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़े, एक बड़ा सा ईंट का टुकड़ा सीधे उनकी गाड़ी के कांच से जा टकराया। ईंट के टुकड़े से गाड़ी का कांच चटक गया। 

घटना की सूचना बिधाननगर पुलिस कमिश्नरी की टीम को दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। इधर, बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया है कि प्रदेश अध्यक्ष पर हमला कर भाजपा को रोका नहीं जा सकता। हम दिलीप घोष के नेतृत्व में लड़कर पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज्य में दिनोंदिन मजबूत होती पार्टी से परेशान होकर सत्तारूढ़ तृणमूल के लोग हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे हैं। दिलीप घोष पर हमला करने वाले लोग तृणमूल से जुड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें