फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या एनडीए में शामिल होगा अपना दल? मान जाएंगी नाराज अनुप्रिया पटेल!

Sat, 23 Feb 2019 01:21 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन

अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल ने 28 फरवरी को बैठक बुलाई है। इस बैठक में फैसला किया जाएगा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना दल, उत्तर प्रदेश में राजग के साथ गठबंधन करेगा या फिर किसी दूसरी पार्टी का दामन थामेगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि अनुप्रिया पटेल भाजपा से नाराज चल रही हैं, और कांग्रेस में भी शामिल हो सकती हैं। अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक दिल्ली स्थित प्रियंका गांधी के आवास पर हुई थी। इसमें कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। यह बैठक करीब 3 घंटे से ज्यादा चली। अब 28 फरवरी को अनुप्रिया पटेल यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश में वह कांग्रेस या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में से किसका दामन थामेंगी। इससे पहले अनुप्रिया पटेल कह चुकी हैं कि वह भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं हैं। अनुप्रिया पटेल नरेंद्र मोदी सरकार में जूनियर स्वास्थ्य मंत्री हैं। 

लखनऊ में होगी मिटेगी और तय होगा किसके साथ गठबंधन करेगी पार्टी
अपना दल के अध्यक्ष एवं अनुप्रिया के पति आशीष पटेल का कहना है कि 28 फरवरी को लखनऊ में होने वाली बैठक में तय होगा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में यूपी में किस दल के साथ गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि अपना दल के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं। आशीष पटेल ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि उन्हें प्रियंका गांधी के साथ किसी भी तरह के मुलाकात की जानकारी नहीं है। वह किसी बैठक का हिस्सा भी नहीं थे। 
विज्ञापन


अपना दल इस वक्त उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में है और कई बार एनडीए से नाता तोड़ने की बात कह चुका है। पार्टी की उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज में अच्छी पकड़ है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल ने दो सीटें जीती थी और एनडीए के साथ गठबंधन में आई। ये दो सीटें-मिर्जापुर और प्रतापगढ़ लोकसभा थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें