2019 के ऐतिहासिक चुनाव की सबसे बड़ी कवरेज के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ हर दिन पहुंचता है अलग-अलग शहर तक। हम लेते हैं आपकी राय, टटोलते हैं चुनावी मौसम का बदलता मिजाज और करते हैं नेताओं से बात।
इस बार क्या है गाजियाबाद के दिल में, क्या सोचती है शहर की जनता? क्या वीके सिंह को मिलेगा दोबारा मौका या कोई और ही होगा गाजियाबाद का जनप्रतिनिधि। ऐसे तमाम सवालों का जवाब खुद मिलेगा जनता से, जब अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ आपके बीच।