फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से मोदी को पीएम बनाने के लिए महिलाओं ने किया यज्ञ

विज्ञापन
पीएम मोदी ( फाइल फोटो )
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2019 लोकसभा चुनावों में फिर से जीत की कामना करते हुए शहर की महिलाओं के एक समूह ने शनिवार को शनि भगवान का यज्ञ आयोजित किया। महिलाओं का यह समूह चाहता है कि धरतीपुत्र मोदी लोकसभा चुनाव में फिर से बड़े अंतर से जीतें और पुन: प्रधानमंत्री बनें।

विज्ञापन


आयोजकों ने कहा कि शहर के कपोदरा इलाके में सिद्ध कुटीर में ताप्ती नदी के तट पर 108 शनि महायज्ञ के पहले दिन 500 से अधिक महिलाएं एकत्रित हुईं। कार्यक्रम के आयोजक स्वयंसेवी संगठन नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश सचिव रेखा रावल ने कहा कि करीब 532 महिलाएं शनि महायज्ञ में भाग ले रही हैं। यह यज्ञ दो दिन चलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें