प्रत्याशी, पार्टी सीट संपत्ति
पूनम सिन्हा, सपा लखनऊ 193
विजय मिश्रा, प्रसपा सीतापुर 177
जयंत सिन्हा, भाजपा हजारीबाग 77
श्यामाचरण गुप्त, सपा बांदा 65.56
ज्योति मिर्धा, कांग्रेस नागौर 65.06
आंकड़े करोड़ रुपये में
सबसे ज्यादा करोड़पति भाजपाई, औसत संपत्ति सपाइयों की ज्यादा
पार्टी संख्या प्रतिशत सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
भाजपा 38 79 6.91 करोड़
कांग्रेस 32 71 8.74 करोड़
बसपा 17 52 3.32 करोड़
सपा 8 89 31.57 करोड़
दागियों में महिलाएं ऊपर सरिता नायर पर 34, लॉकेट पर 17 केस
सबसे ज्यादा 34 केस अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी सरिता एस नायर पर दर्ज हैं। वे दो केस में सजा भी पा चुकी हैं, जिनमें तीन साल की सजा और 45 लाख का जुर्माना शामिल है। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी हैं, जिन पर 14 मामले दर्ज हैं। इनमें 27 धाराएं गंभीर अपराधों की लगी हैं। तीसरे स्थान पर भाजपा के बैरकपुर प्रत्याशी अर्जुन सिंह हैं, जिन पर 24 केस हैं।