फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 119 ट्रांसजेंडर इसबार करेंगी मतदान, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग

Mon, 11 Mar 2019 09:25 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मतदान और मतगणना का दिन तय हो गया है। रविवार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने भी चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया। केरल में 20 लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन


केरल में मतदाताओं की संख्या 2.54 करोड़ है जिसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 1.31 करोड़ है। जबकि ट्रांसजेंडर मतदाता 119 हैं जो इसबार लोकसभा चुनाव में मतदान करते नजर आएंगी। राज्य में 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 

केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी टीकाराम मीना ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि मलप्पुरम जिले में सबसे ज्यादा 30,47,923 जबकि वायनाड में 5,81,245 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में आचार संहिता लागू हो चुकी है। 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अप्रैल है। उन्होंने कहा कि राज्य में 24,970 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


मीना ने कहा कि केरल में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1, 22,97,403 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,31,11,189 है। वहीं 119  ट्रांसजेंडर मतदाता भी राज्य में हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को अच्छे तरीके से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें