नवोजत सिंह सिद्धू- राहुल गांधी (फाइल फोटो)
17वीं लोकसभा के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं। हालांकि केरल की वायनाड सीट से वह आगे चल रहे हैं। अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी से उन्हें कड़ी टक्कर मिलती हुई दिख रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर यह बात चल रही है कि अगर अमेठी से राहुल हार जाते हैं तो क्या सच में सिद्धू राजनीति छोड़ देंगे। इसकी वजह है कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का दिया एक बयान। दरअसल, पिछले महीने उन्होंने कहा था कि यदि राहुल अमेठी से हार जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
28 अप्रैल को सिद्धू ने रायबरेली में सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि लोगों को रायबरेली की सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से राष्ट्रवाद सीखना चाहिए। उन्होंने यह कहा था कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव हार जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।