17वीं लोकसभा चुनाव के मतों की गणनना शुरू हो चुकी है। 117 लोकसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। रुझानों में भाजपा को 76 सीटें और कांग्रेस को 33 सीटे मिलती हुई दिख रही हैं। राजस्थान में भाजपा नौ सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। यूपी में एक सीट के साथ गठबंधन का खाता खुल गया है। महाराष्ट्र में भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांगेस को एक सीट मिलती हुई दिख रही है।। पश्चिम बंगाल में पांच सीट पर आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक सीट के साथ बढ़त बनाए हुए है। अभी फिलहाल अन्य पार्टी के खाते में नौ सीटें जाती हुई दिख रही हैं।
लखनऊ सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। राजनाथ सिंह के खिलाफ गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने चुनाव लड़ा था। पूनम बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के खाते में 33 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पीछे चलते हुए दिख रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के कुम्मन राजशेखरन ने चुनाव लड़ा है। बिहार में भाजपा के राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रिका राय ने चकुनाव लड़ा था जो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के ससुर भी हैं।