फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Results 2019: कांग्रेस दफ्तर में कानाफूसी, पदाधिकारी बोले- ‘हुआ तो हुआ’

Thu, 23 May 2019 01:31 PM IST
Sneha Baluni जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में नतीजों के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : Self
विज्ञापन

24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में बने तकरीबन सभी कमरों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वाले जमे हुए हैं। हर कोने में कोई न कोई पार्टी प्रवक्ता मीडिया वालों से घिरा खड़ा है। यहां कॉमन एक ही बात है। खुद पार्टी प्रवक्ता, कार्यकर्ता और पांच-सात नेता जो गैलरी, पार्क, बरामदे व दूसरे कोनों में खड़े थे, वे बहुत फीकी हंसी हंसते हुए कह रहे थे- ’हुआ तो हुआ’।

विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस दफ्तर में जश्न जैसा कुछ खास नहीं दिखाई पड़ा। सुबह सात बजे वहां मीडिया कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया था। जैसे-जैसे ईवीएम का मुंह खुलता गया, कांग्रेस दफ्तर में निराशा का माहौल बनने लगा। दिल्ली पुलिस वाले खोजी कुत्ते को घुमा रहे थे। मीडिया कर्मियों के झोले पर सुरक्षा जांच का स्टिकर लगाने लगे। पूछा तो बोले, राहुल जी आएंगे, कब आएंगे तो बोले शाम को आएंगे।

विज्ञापन


पार्टी दफ्तर में जहां प्रेस वार्ता होती हैं, उस हॉल के पास कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता, एक महिला प्रवक्ता और कुछ मीडिया कर्मी खड़े थे। उनके मुंह से जो शब्द निकले, उन्हें सुनकर हम भी हैरान। हुआ तो हुआ। कोई एक दो बार नहीं, बल्कि सात-आठ बार यह शब्द सुनाई पड़ा। उसके बाद तो यह टैग लाइन कांग्रेस दफ्तर में वायरल हो गई। 
विज्ञापन


जिस भी कोने में देखो, हुआ तो हुआ, हुआ तो हुआ। सब यही बोले जा रहे हैं। प्रवक्ता आलोक शर्मा से बात की तो बोले, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। प्रारंभिक रुझान हैं, शाम तक बहुत कुछ बदल जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें