फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: 33 साल बाद अपने गढ़ में लौटे दिग्विजय, कांग्रेस में 15 सीटों पर बनी सहमति, आज आ सकती है सूची

Sat, 23 Mar 2024 03:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं। गठबंधन समझौते के तहत एक सीट खजुराहो सपा के खाते में गई है। कांग्रेस 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में 12-15 नामों सहमति पर बन चुकी है। जबकि 3-5 सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है...
विज्ञापन
Lok Sabha Election: Digvijay Singh - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 से 15 नामों पर सहमति बन गई है। इसमें कई बड़े दिग्गज नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने पर भी सहमति बनी है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया को भी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अगली सूची आज जारी कर सकती है।

कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं। गठबंधन समझौते के तहत एक सीट खजुराहो सपा के खाते में गई है। कांग्रेस 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में 12-15 नामों सहमति पर बन चुकी है। जबकि 3-5 सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है।

सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने गढ़ राजगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें साध्वी प्रज्ञा से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पार्टी इस बार उन्हें उनकी परंपरागत राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। पहले इस सीट पर पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह का नाम चल रहा था। राजगढ़ में भाजपा ने रोडमल नागर को फिर से टिकट दिया है।

वहीं, गुना से सिंधिया के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि उनका नाम उनकी परंपरागत खंडवा लोकसभा सीट से भी चल रहा है। इंदौर से युवा नेता अक्षय कांति बम का नाम तय होने की भी खबर है। इसी सीट से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। रतलाम सीट से कांतिलाल भूरिया चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी किसी भी नाम का एलान नहीं किया है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने सभी सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए हैं। उज्जैन सीट से महेश परमार, विदिशा से देवेंद्र पटेल, भोपाल सीट से अरुण श्रीवास्तव, होशंगाबाद सीट से संजय शर्मा, बालाघाट से हिना कावरे, जबलपुर लोकसभा सीट लखन घनघोरिया, दमोह सीट रंजीता गौरव पटेल, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को और सागर सीट से गुड्डू राजा बुंदेला का नाम है।

दिग्विजय सिंह ने खुद को बताया प्रत्याशी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। एक दिन पहले ही सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद के चुनाव लड़ने की बात कही। शुक्रवार को उन्होंने कहा, 'मैं चाहता था कि प्रियव्रत सिंह, हेमराज कल्पोनी, चंदर सिंह सोंधिया और रामचंद्र दांगी में से कोई चुनाव लड़े, लेकिन पार्टी ने मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है। पार्टी का आदेश मानना पड़ता है।

दिग्विजय सिंह 33 साल बाद फिर से अपने गढ़ में लौटने वाले हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट पर उन्होंने 1991 में आखिरी बार इस सीट से चुनाव लड़ा था, 1993 में वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में करीब 33 साल बाद वह एक बार फिर अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, दिग्विजय सिंह ने दो बार राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से होगा। भाजपा ने दो बार के सांसद रोडमल नागर को तीसरी बार मैदान में उतारा है। वहीं अब दिग्विजय सिंह के मैदान में आने से राजगढ़ सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि भाजपा पिछले दो चुनावों से यहां जीत रही है। लेकिन दिग्विजय सिंह की भी इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

पटवारी ने भी दिए लिस्ट के संकेत

एक दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संकेत दिए कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची बहुत जल्द आ सकती है। पटवारी ने सीईसी की बैठक के बाद कहा कि उम्मीदवारों की सूची आज रात या कल सुबह जारी की जाएगी। कांग्रेस पहली लिस्ट में बैतूल से रामू टेकाम, खरगोन से पोरलाल खरते, धार से राधेश्याम मुवेल, देवास से राजेंद्र मालवीय, मंडला से ओमकार सिंह मकराम, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, सीधी से कमलेश्वर पटेल, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार और भिंड से फूल सिंह बरैया को मैदान में उतार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें