फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी के प्रचार में उतरे फिल्म अभिनेता प्रकाश राज

Sun, 05 May 2019 08:56 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पांचवे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर शनिवार की शाम थम गया। सोमवार को मतदान होना है। रविवार को प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन में लगे हैं। वहीं, छठे चरण के लिए भी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 

05 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना के लिए प्रचार करने पहुंचे फिल्म अभिनेता प्रकाश राज। उन्होंने क्षेत्र में रोड शो भी किया।

विज्ञापन




-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

-कांग्रेस नेता शकील अहमद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित। मधुबनी से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

-ग्वालियर में बोले पीएम मोदी: 1977 के बाद ये शायद पहला चुनाव है जब देश की जनता मौजूदा सरकार को सत्ता में वापस लाने के लिए ही वोट कर रही है। मध्यप्रदेश को ढाई-ढाई मुख्यममंत्री  दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ पड़ने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर-पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस हमले की निंदा करते हैं। इस तरह के हमले नहीं होने चाहिए, नेता चाहे जो हो।

-मध्यप्रदेश के सागर में बोले पीएम मोदी: चाहे रिमोट से सरकार चलानी हो या फिर वीडियो गेम खेलना हो, एक्टिंग से ज्यादा ये लोग सोच नहीं पाते। तभी तो प्राइम मिनिस्टर इन मेकिंग के समझदार होने के इंतजार में कांग्रेस ने 10 साल तक इस देश पर एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर थोप दिया था।

-अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक गरीब को इसलिए मरने दिया गया क्योंकि उसके पास मोदी का आयुष्मान कार्ड था पर अस्पताल राहुल गांधी का था।
 

-72 घंटे प्रचार पर रोक के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर शुरू किया प्रचार। 12 मई को है भोपाल में मतदान।
 

-हरियाणा के सोनीपत में बोले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, "कांग्रेस के जमाने में 3D चलते थे,- एक दामाद का D दूसरा दरबारी का D तीसरा डीलर का D। हरियाणा को बहुत समय बाद डबल इंजन सरकार मिली है। जिससे हरियाणा दिन दौगुनी रात चौगुनी गति से विकसित हो रहा है।"

-मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये बीते पांच साल में मुझ पर नौवां हमला था और मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवां। मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी सीएम पर ऐसे हमले हुए हैं। देश में दिल्ली का मुख्यमंत्री अकेला मुख्यमंत्री है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विपक्षी दल भाजपा के हाथ में है। इस हमलावर को इसलिए भेजा गया, ये मैसेज देने की कोशिश की जा रही है देश को कि मोदीजी के खिलाफ जो भी बोलेगा इस देश के अंदर उसको बख्शा नहीं जाएगा। ये तानाशाही की निशानी है कि अपने खिलाफ हर आवाज को बंद कर दिया जाए। 

-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "भाजपा के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के नाम पर नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगते हैं। नरेंद्र मोदी खुद अपने नाम पर नहीं बल्कि सेना के नाम पर वोट मांगते हैं।"

-उत्तर प्रदेश के भदोही में पीएम मोदी की रैली
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतने पराक्रम हुए, लेकिन किसी देश ने हमारा विरोध किया क्या? किसी देश ने भारत पर कोई प्रतिबन्ध लगाया क्या़? जब आप सही नीयत और नीति से लोगों के हितों में काम करते हैं तो नामुमकिन भी मुमकिन है। ये भारत की बढ़ती ताकत का ही तो असर है, लेकिन मोदी महामिलावट का क्या करे, जो भारत की इस कामयाबी को मानने को ही तैयार नहीं हैं।

-तीन दिन बाद चुनाव प्रचार में उतरीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उनका पूरा जीवन भक्ति को समर्पित है। पहले का जीवन भी भक्ति में बीता, आगे का जीवन भी भक्ति में बीतेगा। चुनाव लड़ना भी देश का काम है और यह भी राष्ट्रभक्ति है। 

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बवाना गांव में रोड शो किया। 
 

 
मायावती का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार

-शनिवार को प्रतापगढ़ की रैली में पीएम मोदी के सपा-बसपा गठबंधन पर हमले के बाद मायावती ने प्रधानमंत्री पर पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मोदीजी फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। महागठबंधन को उन्होंने लगातार तोड़ने की कोशिश की है। सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन अटूट है। हमने हमेशा से कहा है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी के लिए हमने अमेठी और रायबरेली सीट इसलिए छोड़ी, क्योंकि इस पार्टी के दोनों सर्वोच्च नेता चुनाव लड़ें। यदि यहां हम चुनौती देते, तो कांग्रेस इन्हीं दो सीटों पर उलझ कर रह जाती और उत्तर प्रदेश के बाहर भाजपा इसका लाभ उठा लेती। 
 

-साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर आयोग के 72 घंटे तो पूरे हो गए, लेकिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैन के दौरान प्रचार का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है। उनके खिलाफ प्रतिबंध के तीन दिन के दौरान चुनाव प्रचार करने की शिकायत की गई थी। अधिकारी को प्रज्ञा के जवाब का इंतजार है। 
 

-साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के 72 घंटे पूरे हो गए। वह आज से जनसंपर्क, सभा, रैलियां कर सकेंगी। बाबरी मस्जिद केा गिराने जाने में संलिप्तता और गर्व महसूस करने वाले बयान के बाद उनके विरुद्ध चुनाव आयोग ने कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन


-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। यूपी के भदोही में सुबह 11 बजे रैली करने के बाद वह मध्यप्रदेश जाएंगे, जहां सागर में दोपहर करीब तीन बजे और ग्वालियर में शाम करीब छह बजे जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें