फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: बंगलूरू में बोले पीएम- मोदी गृह मंत्री को नहीं बदलता, तरीके को बदलता है

Sat, 13 Apr 2019 08:27 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होने के बाद अब छह चरण के मतदान और होने हैं। दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा और इसके लिए सभी दलों ने एक बार फिर अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी जहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी देश की जनता को प्रभावित करने के लिए अपना पूरा बल लगा रही है। यहां आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी। 

13 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-बंगलूरू में बोले मोदी, मिशन शक्ति को लेकर कांग्रेस का कहना है उनके शासन में ये नहीं किया गया क्योंकि इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं। आज ये हिम्मत मोदी ने दिखाई है। दुनिया भारत का लोहा मानने लगी है। 

विज्ञापन






-बंगलूरू में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में धमाके होते थे तब कांग्रेस गृह मंत्री को बदलती थी और पूरा दोष किसी एक व्यक्ति पर थोपती थी। लेकिन मोदी गृह मंत्री को नहीं बदलता, तरीके को बदलता है।   



-भुवनेश्वर में धर्मेंद्र प्रधान का रोड शो। 
 



-कांग्रेस ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की

 

विज्ञापन




-बिहार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। महाचंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विनोद शर्मा भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लंबे समय तक विधान परिषद सदस्य रहे महाचंद्र प्रसाद सिंह नीतीश सरकार में पीएचइडी मंत्री थे, लेकिन बाद में वे जीतनराम मांझी के साथ चले गए थे। लोकसभा चुनाव में जीतनराम मांझी की पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने हम पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

-मंगलूरू रैली में पीएम मोदी ने कहा, यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए अथवा सरकार का गठन करने के लिए नहीं, बल्कि 21 वीं शताब्दि में नया भारत कैसा हो, इसके लिए है। कांग्रेस और जद एस के लिए ‘‘परिवारवाद’’ प्रेरणा है लेकिन हमारे लिए ‘‘राष्ट्रवाद’’। देश ने कांग्रेस को 20 वीं शताब्दी में मौका दिया लेकिन इसे एक परिवार को देकर पार्टी ने यह मौका गंवा दिया। कांग्रेस की ‘‘महामिलावट’’ संस्कृति ने न केवल परंपराओं को नष्ट किया है, बल्कि रक्षा एवं अर्थव्यवस्था को भी कमजोर किया है।  

 




-कर्नाटक के मंगलूरू में पीएम मोदी की रैली। 

 





- शाहजहांपुर में बोले अमित शाह- जब चुनाव आते हैं तो बहनजी को अंबेडकर जी की याद आती है। लेकिन जब वह सत्ता में आती हं तो वह अंबेडकर जी को भूलकर अपनी  मूर्तियां बनाने लगती हैं। भाजपा सरकार ने ही पांच साल में अंबेडकर जी का मेमोरियल बनाया है।  

-मथुरा से सपा-बसपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने कहा, चेहरे से कौन ज्यादा समझदार लगता है? हेमा मालिनी मेक अप लगाती हैं लेकिन हम नहीं। मुझे जनता से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 

 





बुलंदशहर रैली में मायावती ने कहा- हमारे अली और बजरंगी दोनों हैं। बजरंगबली इसलिए भी चाहिए क्योंकि ये मेरी दलित जाति से जुड़े हैं, इनकी जाति की खोज मैंने नहीं की, खुद यूपी सीएम ने की है। 

 





चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा, केंद्र सरकार चुनाव आयोग के जरिए हस्तक्षेप कर रही है। हमने इससे पहले भी ईवीएम की शिकायत की थी। आयोग एक संवैधानिक संस्था है लेकिन वह मोदी के इशारे पर काम कर रही है। 

 





-सिलिगुड़ी में ममता बनर्जी ने कहा, मैं आप सभी से सीपीएम को वोट नहीं देने की अपील करती हूं, अपना वोट कांग्रेस को देकर इसे बर्बाद मत कीजिए। मैं कांग्रेस में थी और उसे छोड़कर तृणमूल कांग्रेस बनाई, इसके बाद आपने देखा कि किस तरह विकास हुआ है। 

-भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने रामपुर में कहा, आजम खान साहब मैंने आपको भाई कहा, लेकिन आपने मुझे बहन के नाम से बद्दुआ दी, आपने मुझे जलील किया।  

 





-रामनाथपुरम में पीएम मोदी बोले, 23 मई के बाद जब मोदी सरकार दोबारा आएगी तो जल शक्ति का अलग मंत्रालय बनेगा। ये मंत्रालय पानी से जुड़े सभी मुद्दों को देखेगा। पानी के संरक्षण पर जोर होगा। 
 



-बुलंदशहर में बसपा की रैली में मायावती ने कहा- गठबंधन को कामयाब बनाना है, कामयाबी के बाद गठबंधन लंबा चलेगा। 

-मथुरा से उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा, मुझे अपनी जीत का पूरा भरोसा क्योंकि मैंने अच्छा काम किया है। हमारी सरकार ने भी अच्छा काम किया है। 

 





-आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू चुनाव आयोग पहुंचे, मतदान के दौरान खराब ईवीएम को लेकर की शिकायत, प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की।

- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के बयान के बाद राज्य में सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। प्रशांत किशोर पर दिए राबड़ी के बयान के बाद अब प्रशांत ने पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू प्रसाद जी जब चाहें मेरे साथ मीडिया में बैठ जाएं, सबको पता चल जाएगा कि मेरे और उनके बीच क्या बात हुई और किसने किसको क्या ऑफर दिया। साथ ही प्रशांत ने कहा कि आज आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे हुए हैं, वही आज सच के प्रहरी बने बैठे हैं। 

-तमिलनाडु में पीएम मोदी का राहुल पर निशाना- 'नामदार' को उसके साथी ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं मानते। पीएम ने कहा-  द्रमुक, कांग्रेस और उनके महामिलावटी मित्र विश्वपटल पर दर्ज भारत की तरक्की को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इसलिए उनसे नाराज हैं। मोदी ने द्रमुक-कांग्रेस गठजोड़ पर तंज कसते हुए कहा कि जो घोर शत्रु थे उन्होंने हाथ मिला लिए हैं बावजूद इसके कि बीते वक्त में राष्ट्रीय पार्टी दक्षिण भारत की अपनी सहयोगी पार्टी को अपमानित कर चुकी है।

 




-तमिलनाडु पहुंचे प्रधानमंत्री, भाषण से पहले जलियांवाला बाग के शहीदों को किया याद 

 


-तमिलनाडु के तेनी पहुंचे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी बोले- नरेंद्र मोदी सर्वमान्य पीएम उम्मीदवार। 
 



-अरुणाचल प्रदेश में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी के पहुंचने की बेहतरीन तस्वीरें सामने आई हैं। यहां 11 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान हो चुके हैं। 

 

विज्ञापन



-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से उमा भारती या साध्वी प्रज्ञा के नाम की चर्चा है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों में से कोई भोपाल से चुनाव लड़ सकती हैं। यहां से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं। 

-जलियांवाला बाग कांड की 100वीं बरसी पर राहुल गांधी अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धांजलि दी। यहां के बाद वह कर्नाटक रवाना होंगें, जहां उनकी तीन जनसभाएं होंगी।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के दौरे पर रहेंगे। तमिलनाडु के थेनी में सुबह 11 बजे और फिर रामनाथपुरम में दोपहर एक बजे उनकी चुनावी रैलियां होंगी। इसके बाद वह कर्नाटक जाएंगे, जहां शाम करीब साढ़े चार बजे मैंगलोर में और फिर शाम करीब सात बजे बंगलूरू में उनकी जनसभाएं होंगी। 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं और शाहजहांपुर में चुनावी रैलियां करेंगे। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें