एबीपी न्यूज- सी वोटर
सी वोटर के अनुसार, एनडीए 353 से 383 सीटों, इंडी गठबंधन- 152 से 182 सीटों तो वहीं अन्य दल चार से 12 सीटों को जीत सकता है। जानें, सी वोटर का सैंपल साइज...
- सर्वे की समय सीमा- 19 अप्रैल से एक जून 2024
- सर्वे में 4,31,182 लोगों से बात की गई।
- 543 लोकसभा सीटों को सर्वे के दौरान कवर किया गया।
- 4,129 विधानसभा सीटों को सर्वे के दौरान कवर किया गया।
- सी वोटर के अनुसार, आंकड़े 95 प्रतिशत सटीक हो सकते हैं।
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया
एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, एनडीए 361 से 401, इंडी गठबंधन 131-166 तो वहीं अन्य दल 8-20 सीटें जीत सकती हैं। जानें, एक्सिस माई इंडिया का सैंपल साइज...
- सर्वे की समय सीमा- 43 दिन
- सर्वे के लिए 5,80,000 लोगों से बातचीत की गई।
- सर्वे के लिए 22,288 गावों-शहरों को कवर किया गया, जिसमें 543 लोकसभा सीट तो वहीं 3,607 विधानसभा सीटों को कवर किया गया।
इंडिया टीवी- सीएनएक्स
सीएनएक्स के अनुसार, एनडीए 371 से 401 सीटें जीत सकती है तो वहीं इंडी गठबंधन 109-139 पर सिमट सकता है। इसके अलावा, अन्य दलों की झोली में मात्र 10 से 20 सीटें ही आ सकती हैं। जानें, सीएनएक्स का सैंपल साइज
- सर्वे के लिए 1,629 विधानसभा सीटों की 17,919 मतदान केंद्रों को शामिल किया गया है।
- वहीं, 1,79,190 लोगों से सर्वे के लिए बातचीत की गई है। सर्वे में 92,205 पुरुष और 86,985 पुरुष शामिल हैं।