फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लोकसभा चुनाव: चंद्रयान से लेकर रामलला और खेलों में देश के दमदार प्रदर्शन तक; BJP के थीम सॉन्ग में क्या खास?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 25 Jan 2024 04:18 PM IST

सार

BJP Campaign Theme: 2024 आम चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया। गुरुवार को नव मतदाता सम्मेलन में पार्टी ने 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम सॉन्ग लॉन्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा थीम सॉन्ग - फोटो : Amar Ujala

भले ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने में समय है लेकिन भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। गुरुवार को भाजपा ने 2024 आम चुनावों के लिए अपने आधिकारिक अभियान की शुरुआत कर दी। इसी कड़ी में पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। 

आइए जानते हैं आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग क्या है? इसमें किन मुद्दों पर फोकस दिखाया गया है? इससे पहले 2014 और 2019 में भाजपा का प्रचार अभियान क्या था? 

विज्ञापन

भाजपा थीम सॉन्ग - फोटो : Amar Ujala
भले ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने में समय है लेकिन भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। गुरुवार को भाजपा ने 2024 आम चुनावों के लिए अपने आधिकारिक अभियान की शुरुआत कर दी। इसी कड़ी में पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। 

आइए जानते हैं आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग क्या है? इसमें किन मुद्दों पर फोकस दिखाया गया है? इससे पहले 2014 और 2019 में भाजपा का प्रचार अभियान क्या था? 

भाजपा ने जारी की अपने अभियान की थीम। - फोटो : Twitter/BJP
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग क्या है? 
2024 आम चुनावों के लिए भाजपा का प्रचार अभियान 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम पर आधारित होगा। यह थीम सॉन्ग फर्स्ट टाइम वोटर्स कॉन्क्लेव (नव मतदाता सम्मेलन) में लॉन्च किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस थीम सॉन्ग को जारी किया। इस दौरान पार्टी ने दावा किया कि नए अभियान का विषय 'मोदी की गारंटी' का भी पूरक है।

भाजपा थीम सॉन्ग - फोटो : Amar Ujala
थीम सॉन्ग में क्या-क्या है?
भाजपा का थीम सॉन्ग दो मिनट 12 सेकंड का है। इस वीडियो में पीएम मोदी के काम को दर्शाया गया है। पार्टी ने दावा किया कि वीडियो में दिखाया गया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदल दिया है। भाजपा ने यह भी कहा कि यह नारा केवल कुछ लोगों द्वारा अनुभव की गई भावना नहीं है, बल्कि जनता के बीच गूंजता है।

जानकारी के अनुसार, प्रचार अभियान के कई घटक होंगे। गुरुवार को जारी किए गए मुख्य गीत के अलावा, कई अन्य गीतों की भी योजना बनाई गई है। पार्टी ने कुछ दिनों बाद एक अलग लंबा गीत भी रिलीज करने की योजना बनाई है। आने वाले दिनों में डिजिटल होर्डिंग्स, डिस्प्ले बैनर और डिजिटल फिल्में और टीवीसी सभी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

पार्टी की मानें तो इन तमाम माध्यमों के जरिए यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि पीएम मोदी ने एक विशेष क्षेत्र में क्या हासिल किया है और इसलिए उन्होंने अपना वादा पूरा किया है और इस प्रकार वह बार-बार लोगों की स्वाभाविक पसंद हैं।

BJP, PM Modi - फोटो : Agency
इसमें किन मुद्दों पर फोकस दिखाया गया है? 
वीडियो जारी कर इसके शुरुआत में ही दावा किया गया है कि वर्षों से देश हाल-बेहाल था, फिर लोगों ने मोदी सरकार चुनी। आगे कहा गया कि मोदी सरकार की पहल ने करोड़ों सपनों को हकीकत में बदल दिया है। युवाओं ने स्टार्टअप और उद्यमशीलता ऋण के जरिए नौकरियां हासिल की हैं और आत्मनिर्भर बन गए हैं। 

किसान के मुद्दे पर दावा किया गया कि वो अपनी उपज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेच सकते हैं और उन्हें बीज से बाजार तक समग्र समर्थन का आश्वासन दिया गया है। महिलाओं को लेकर कहा गया कि उनका अब प्रतिनिधित्व बढ़ गया है  और वह सभी स्तरों पर और वित्तीय स्वतंत्रता और देश की प्रगति में बराबर की हितधारक हैं।   

वीडियो में बताया गया कि गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और अब वे सम्मान का जीवन जी रहे हैं। इसके अलावा पिछ्ले कुछ समय में देश को मिली सफलताओं पर फोकस किया गया है जिसमें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, जी20 का सफल आयोजन, खेलों में देश का अच्छा प्रदर्शन आदि शामिल है। दिलचस्प है कि वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए दिखाया गया है। 

भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भाजपा के थीम सॉन्ग क्या थे?
पिछले चुनाव में भाजपा का थीम सॉन्ग 'फिर एक बार मोदी सरकार' विषय पर था। वहीं 2014 में 'अबकी बार मोदी सरकार' भाजपा का थीम सॉन्ग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next