फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंग्राम 2019: यूपी के सीतापुर पहुंचा चुनावी रथ, रोजगार-भ्रष्टाचार समेत इन मुद्दों पर बोले लोग

Tue, 05 Mar 2019 09:15 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahasangram 2019 in Sitapur
विज्ञापन

देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं। ऐसे में जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच। 

विज्ञापन


आज हम जब उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंचे, तो यहां के लोगों ने रोजगार, भ्रष्टाचार, अतिक्रमण, स्वच्छता समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से बात रखी। कुछ युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट देने की बात कही, तो कुछ युवा स्थानीय सांसद के काम से असंतुष्ट दिखे। लोगों ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग उठाई। कहा कि भ्रष्टाचार रुकेगा तभी विकास दिखेगा। योजनाएं आती है और भ्रष्टाचार का शिकार हो जाती है। कहा कि जिनके आवास बने थे, उनको भी आवास आवंटित कर दिया गया। इसके अलावे भी लोगों ने कई मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें