ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar ujala
एग्जिट पोल्स के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व अब जिलों से मिली रिपोर्टों के आधार पर मतगणना के बाद के हिसाब-किताब में जुट गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एग्जिट पोल्स के अनुमानों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि ज्यादातर मामलों में यह पूर्वानुमान चुनावी हकीकत से मेल नहीं खाते। इसलिए पार्टी परेशान नहीं है। नेता का कहना था कि पार्टी नेतृत्व के पास विभिन्न जिलों से रिपोर्ट्स पहुंच गई हैं। हर संसदीय क्षेत्र से अलग-अलग रिपोर्ट्स आ रही हैं। उनके आधार पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा की बंगाल में कई जगह दोबारा मतदान की मांग
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा की शिकायत को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा प्रभावित कुछ संसदीय क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान कराने की मांग की है। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, हम चाहते हैं कि कुछ इलाकों में दोबारा चुनाव कराया जाए। ममता बनर्जी और उनके कार्यकर्ता लगातार हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।
इसके चलते वहां मतगणना से पहले और बाद में स्थिति विस्फोटक हो सकती है। भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं पर चुनाव के चलते फर्जी केस दर्ज कराए गए हैं, उन्हें भी खत्म किया जाए।