फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया का भाजपा पर निशाना, लोगों को सिखाई जा रही है देशभक्ति की नई परिभाषा

Sat, 06 Apr 2019 05:52 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल-सोनिया (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। भाजपा पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों को देशभक्ति की एक नई परिभाषा सिखाई जा रही है, जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है। सोनिया गांधी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान सरकार असहमति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब अपनी आस्था पर कायम रहने वालों पर हमले होते हैं तो ये सरकार मुंह मोड़ लेती है।
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमें देशभक्ति की एक नई परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के जरिए कुचला जा रहा है जो कि चिंता की बात है। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कानून का शासन कायम करने के अपने कर्तव्य पालन को तैयार नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आी तो उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने जो वादे किये हैं उन्हें लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी सरकार बनने के बाद उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें