फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी राजभर बोले- सभी विकल्प खुले, किसी भी पार्टी के साथ जा सकते हैं

Fri, 22 Feb 2019 05:00 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि सपा-बसपा सहित अन्य दलों से तालमेल का विकल्प खुला है। राजभर ने सपा-बसपा गठबंधन से गठजोड़ को लेकर पूछे जाने पर कहा कि उनके लिए सपा और बसपा के साथ ही अन्य दलों से तालमेल का विकल्प खुला हुआ है और वह कहीं भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन


'शिवसेना से लेकर राजद तक सभी से हो रही है बातचीत'
राजभर ने बताया कि उनकी बातचीत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती सभी से हो रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से गठबंधन को लेकर 24 फरवरी को अपने निर्णय का ऐलान करेंगे । 

'अमित शाह के साथ हुई बातचीत से नहीं हैं संतुष्ट'
हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर अपनी बात रख चुके राजभर ने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि वह शाह के साथ हुई बातचीत से संतुष्ट नही हैं । उन्होंने कहा, ‘बातचीत से क्या होने को है। बातचीत तो बहुत दिनों से हो रही है । कोई काम करें, तब मानें । बहुत दिनों से वादा कर रहे हैं। वादे पर अमल हो तो मानें ।’’ राजभर ने मांग की कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करे । बिहार समेत नौ राज्यों में यह लागू है तो फिर उत्तर प्रदेश में इसे क्यों नहीं लागू किया जा रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से गठबंधन जारी रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 24 फरवरी तक इंतजार कीजिये । उन्होंने कहा कि वह 24 फरवरी को अपने निर्णय का ऐलान करेंगे ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें