फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा पर भाजपा ने दिया कांग्रेस के 5 सवालों का जवाब, कहा- कांग्रेस के बयान से पाकिस्तान में खुशी

Thu, 21 Feb 2019 04:37 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा की सोच में फर्क है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों पर भरोसा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में न ही देश रुकेगा और न ही झुकेगा। रविशंकर प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के पांच सवालों का जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


'कांग्रेस प्रवक्ताओं और इमरान खान के सुर एक जैसे'
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और कांग्रेस के प्रवक्ताओं के सुर एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और बीजेपी की सोच में फर्क है। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी से पांच सवाल पूछे थे। उन्होंने अपने सवालों में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। रविशंकर प्रसाद दोपहर बाद इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए आए और कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

'कांग्रेस के बयानों से पाकिस्तान में खुशी'
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से पाकिस्तान में खुशी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पूरा देश रुक जाए। कांग्रेस ने इससे पहले कहा था कि सत्ता की भूख में मोदी जवानों की शहादत को भूल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें