फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम आतंक को कुचलना जानते हैं, हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं : मोदी

Sat, 23 Feb 2019 02:56 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने शनिवार को राजस्थान के टोंक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलवामा हमले पर पाकिस्तान के प्रति आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीर के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद एक-एक करके पाकिस्तान से हिसाब लिया जा रहा है।

विज्ञापन



कांग्रेसी नेता और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का गढ़ कहे जाने वाले टोंक में उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने लोगों से कहा- आपने भी देखा है कि कैसे एक-एक करके पाकिस्तान का हिसाब लिया जा रहा है। हमारी सरकार के फैसलों की वजह से वहां हड़कंप मचा हुआ है। देश में रहते हुए अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई हुई है, आगे और सख्त कार्रवाई होगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आतंक को कुचलना जानते हैं। यह बदला हुआ हिंदुस्तान है। यह दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी और न ही चुपचाप बैठेगी। हमने सेना को खुली छूट दे दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकियों का दाना- पानी बंद करने की जरूरत है। 

उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वीर रस की होड़ मची हुई है। 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गैंग का समर्थन करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 

पाकिस्तान के पीएम इमरान पर भी बरसे मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी निशाने में लिया। कहा कि जब पाकिस्तान में नई सरकार बनी तो मैंने वहां के प्रधानमंत्री को बधाई दी थी। जब बधाई दी थी, उन्होंने कहा था- 'पठान का बच्चा हूूं, सच बोलता हूं।'  मैंने उनसे कहा था कि साथ मिलकर गरीबी के खिलाफ लड़ेंगे और उन्होंने कहा था कि पठान अपने वचन के पक्के होते हैं। मोदी ने कहा कि यह वक्त यह देखने का है कि वह अपने शब्दों के साथ खड़े रहते हैं कि नहीं।

 

डेढ़ करोड़ गरीब परिवारों को सरकार ने घर की चाबी दी

पीएम मोदी ने आवास योजना की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में डेढ़ करोड़ गरीब परिवारों को घर की चाबी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि मोदी को आपके आशीर्वाद से शक्ति मिलती है। आपके वोट से ताकत मिलती है। उन्होंने रैली में पहुंची जनता का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें