फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कटने के बाद भाजपा सांसद ने कहा- मौका न चूकें, नहीं तो देश 'लुटेरों' के हाथ में चला जाएगा

Thu, 25 Apr 2019 04:04 AM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने नामांकन में मौजूद रहे महेश गिरी (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपने वर्तमान सांसद महेश गिरी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह क्रिकेटर गौतम गंभीर को मौका दिया है। लेकिन टिकट कटने के बाद महेश गिरी ने पार्टी से कोई बगावत नहीं दिखाई। उलटे वे गौतम गंभीर के नामांकन में शामिल हुए और उनके साथ पूरा रोड शो किया। 
विज्ञापन


महेश गिरी ने बुधवार को एक वीडियो जारी करते हुए अपने प्रशंसकों से अपील की है कि टिकट न मिलने से उन्हें निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि वे किसी न किसी रूप में उनके बीच आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह महत्त्वपूर्ण चुनाव है और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। लोगों को किसी तरह की गलतफहमी में नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि अगर लोग मौका चूक गए तो देश लुटेरों के हाथ में चला जाएगा। 

महेश गिरि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े थे। अध्यात्म की दुनिया छोड़कर उन्होंने राजनीति शुरू की है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई और रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। फिलहाल, इस चुनाव में पार्टी ने उनकी जगह मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर को मौका दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें