पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भाजपा छोड़ दी है। वह फिर से कांग्रेस का दामन थामेंगी। कृष्णा तीरथ साल 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है और कांग्रेस में उनकी फिर से घर वापसी होगी। बताया जा रहा है कि कृष्णा तीरथ ने मोह भंग होने के बाद भाजपा छोड़ी है।
Delhi: Former Union Minister Krishna Tirath quits BJP,rejoins Congress pic.twitter.com/zIrO0FuuMl
कौन हैं कृष्णा तीरथ?
कृष्णा तीरथ मनमोहन सिंह सरकार में बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें साल 2014 में कांग्रेस ने दिल्ली की उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार उदित राज से चुनाव हार गईं थीं। इसके बाद साल 2015 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी ज्वॉइन करवाई थी। कृष्णा तीरथ 19 जनवरी 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं।
कृष्णा तीरथ पर राजनीति का लंबा अनुभव है। वह साल 1984 से लेकर 2004 तक कांग्रेस विधायक रहीं। 1998 में कृष्णा तीरथ ने शीला दीक्षित सरकार में समाज कल्याण, एससी और एसटी और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2003 में कृष्णा तीरथ दिल्ली सरकार में डिप्टी स्पीकर बनीं।