राहुल गांधी-शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है। फॉर्मूले के तहत महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कांग्रेस को 26 सीटें, जबकि एनसीपी की 22 सीटें मिली हैं। दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से दो-दो सीटें सहयोगी पार्टियों को देंगी।
स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को दो सीटें दी जाएंगी, जबकि बहुजन विकास अघाड़ी को एक सीट दी जाएगी। निर्दलीय विधायक रवि राना के हिस्से एक सीट जाएगी। इस सीट पर उनकी पत्नी नवनीत कौर उम्मीदवार हो सकती हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा-कांग्रेस 24 सीटों, एनसीपी 20 सीटों, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन दो सीटों, बहुजन अघाड़ी एक सीट और युवा स्वाभिमानी पक्ष एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।